अगर किसी व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत नहीं है तो, वह कभी भी स्वस्थ नही रह सकता। अगर आप चाहते है की आप जीवन भर स्वस्थ रहे, तो इसके लिए आपको अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रखना होगा। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखना बहुत जरुरी है।
See Also: गर्मी से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं, ऐसे रखें अपना ख्याल
पाचन तंत्र क्या है
पाचन तंत्र हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलकर हमारे शरीर को शक्ति और पोषण देता है। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और जिस वजह से हम रोगों से दूर रहते है।
अगर हमारा पाचन तंत्र ख़राब हो जाए तो हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे सही ढंग से पचा नहीं पाएंगे। जिस कारण हमारे शरीर को जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाएंगे। जिस वजह से हमारा शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। और धीरे-धीरे हमारा इम्यून सिस्टम (Immune System) भी काम करना बंद कर देता है। इसलिए हमें अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखना बहुत जरुरी है।
Purchase Medicine Online with 20% off and free home delivery within 4hrs
पाचन तंत्र खराब होने के कारण
एक ही जगह घंटो तक बैठ कर काम करने से हो सकता है आपका पाचन तंत्र खराब,
अधिक मात्रा में फास्ट फूड या जंक फूड खा लेना,
दिनचर्या सही न होना,
नींद न आने की समस्या भी बन सकती है, पाचन तंत्र खराब होने का कारण,
शारीरिक श्रम कम करना.
खाने -पीने में कमी करना,
बहुत कम मात्रा में पानी पीना,
तम्बाकू, शराब और सिगरेट का अधिक सेवन करना,
समय पर भोजन न करना,
पाचनतंत्र ख़राब होने के लक्षण
कब्ज की शिकायत।
अपच (Indigestion)।
एसिडिटी (Acidity)।
पेट से जुड़ी समस्या।
सीने में जलन।
See Also: Blood Pressure Monitors
पाचन तंत्र को जल्दी ठीक करने के उपाय
अपनी दिनचर्या सही रखे
अगर आपकी दिनचर्या ठीक होगी तो आपका शरीर भी उसी अनुसार चलता रहेगा। जिससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त हो जाएगा।
रात को जल्दी सो जाए
रात को भोजन करने के बाद थोड़ी देर टहले और सो जाए। देर रात तक जगे रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र का ख़राब होना तय है।
Buy Online CPAP Machine Delhi with free home delivery within 4hrs
गहरी और अच्छी नींद ले
अच्छी नींद के बिना अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना मुश्किल है। ऐसा करने से आपको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इसके साथ ही आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। इसलिए रोज 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरुर ले और अपने पाचन तंत्र को मजबूत रखे।
फास्ट फ़ूड को कहे अलविदा
अधिक मात्रा में फास्ट-फ़ूड का सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है, इसलिए जितना कम हो सके इसका सेवन कम करे।
शारारिक कार्य जरुर करे
जो शारारिक काम नहीं करते है, उनमे पाचन तंत्र की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसलिए रोज सुबह उठकर टहले, थोड़ी देर पैदल चले या आप दौड़ भी लगा सकते है। इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग कर भी सकते है। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।
सही समय पर रोजाना भोजन करे
ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का समय निश्चित होना चाहिए। ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा।
खाने-पीने में कमी न करे
जब भी आपको भूख लगती है तब खुद को न रोके। उस समय कुछ खा लें। भूख के समय शरीर को भोजन दे तो पाचन तंत्र भी अच्छा बना रहेगा।
Download Online Medicine Purchase App and get 20% off on order medicine online
शराब और सिगरेट से दूर रहे
इसके अधिक सेवन से हमारा पाचन तंत्र ख़राब हो जाता है और इस वजह से कई सारी बीमारियों के होने का भी होने का खतरा हो सकता है।
अधिक खाना खाने से बचे
आवश्यकता से अधिक भोजन लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। अधिक खाने से हमें अपच हो सकती है। और इससे हमारे पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, जो की सेहत और पाचन तंत्र दोनों के लिए नुक्सानदेह होता है।
हमेशा बैठे-बैठे काम न करे
अगर आपका काम ऑफिस का है, आपको कंप्यूटर के आगे या कुर्सी पर बैठकर काम करना पड़ता है तो आप बीच-बीच में ब्रेक लेते रहे।
रोजाना व्यायाम करे
नियमित रूप से व्यायाम करे। रोजाना एक्सरसाइज करने से यह हमारे वजन का सही स्तर बनाये रखता है, जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा है।
See Also: Doctor Prescription Pad
इस लेख में हमने आपको पाचन क्रिया से सम्बन्धित सारी जानकारियां दी है, जिससे आपको अपने पाचन सम्बन्धित परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। लेकिन कोई भी समस्या होने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले।